फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccination less in many colonies of Muslim population

मुस्लिम आबादी की कई कॉलोनियों में टीकाकरण कम

Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vaccination less in many colonies of Muslim population
रामनगर में वैक्सीनेशन सेंटर पर टीका लगवाती एक मुस्लिम महिला - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर के सात वार्डों की कई ऐसी कॉलोनियां हैं, जहां कोविड वैक्सीन का टीकाकरण बेहद कम है। यह सभी मुस्लिम आबादी वाली कॉलोनियां हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी दो दिन से इन कॉलोनियों में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बृहस्पतिवार से कुछ जगहों पर टीकाकरण शुरू भी कराया गया।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। ऐसे में शासन और प्रशासन का जोर टीकाकरण बढ़ाने पर है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित कर कोरोना को फैलने से रोका जा सके। टीकाकरण बढ़ाने के लिए दो दिन पहले नगर निगम में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन सहित कई अधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में यह बात सामने आई है कि नगर निगम क्षेत्र का 62 फुटा रोड की कई कॉलोनियां हैं, जहां लोग टीका लगवाने से बच रहे हैं। इसके अलावा खाताखेड़ी, कमेला कॉलोनी, आजाद कॉलोनी आदि में भी टीकाकरण बेहद कम हुआ है। यह सभी कॉलोनियां सात वार्डों का हिस्सा हैं। ऐसे में नगर निगम ने इन कॉलोनियों में टीकाकरण को शत प्रतिशत तक ले जाने के लिए विशेष योजना बनाई है। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह दो दिन तक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन को लेकर इन कॉलोनियों में गए और लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया है। बृहस्पतिवार से कुछ जगहों पर शिविर लगवाकर टीकाकरण कराया गया है। डॉ. कुनाल जैन के अनुसार बुधवार को खाताखेड़ी में 861 तथा कमेला कॉलोनी में 810 लोगों ने टीका लगवाया है। डॉ. जैन ने बताया कि नगरायुक्त ने टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन

इमाम और गण्यमान्यों से सहयोग की अपील
अपर नगरायुक्त राजेश यादव व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन के नेतृत्व में निगम की टीमें बृहस्पतिवार को भी कॉलोनियों में पहुंची और लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी अपनी टीम के साथ मस्जिदों के इमाम और मुस्लिम समाज के गण्यमान्यों से मिले तथा वैक्सीन के फायदे बताते हुए टीकाकरण के लिए जागरूक किया। खाताखेड़ी में हाजी शहजाद पार्षद और आजाद कॉलोनी में पार्षद फुरकाना मलिक के सहयोग से मुस्लिम महिलाओं का बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन किया गया है। मल्हीपुर रोड स्थित रामनगर में भी टीकाकरण कराया गया। पार्षद प्रतिनिधि ललित कटारिया का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की कई कॉलोनियों में टीकाकरण अपेक्षाकृत कम हुआ है। नगरायुक्त दो दिन से खुद कॉलोनियों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्हीं के निर्देश पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण हुआ है। जिसमें पार्षदों और समाज के गणमान्य लोगों का सहयोग भी लिया जा रहा है।
डॉ. कुनाल जैन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed