फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vaccination is essential for children's development and their health: Mayor

टीकाकरण बच्चों के विकास एवं उनके स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य : महापौर

Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vaccination is essential for children's development and their health: Mayor
-महापौर ने महिला अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जिले में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का प्रथम चरण शुरू हो गया है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। इसमें शून्य से पांच साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा। 27,105 बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीके से लाभान्वित करने का लक्ष्य है। इस मौके पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि टीकाकरण बच्चों के विकास एवं उनके स्वस्थ जीवन के लिए अनिवार्य हैं।
सोमवार को महापौर डॉ. अजय कुमार ने जिला महिला अस्पताल में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीबी, पोलियो, डायरिया, निमोनिया, काली खांसी, गलघोंटू टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, खसरा-रूबेला से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। अभियान में रोजाना प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम व शहरी क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर बीमारियों से बचाव के लिए सभी टीके लगाए जाएंगे। यह टीके पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि अभियान में शून्य से पांच साल तक के 22,918 और 4187 गर्भवती महिलाओं का लक्ष्य है। प्रथम चरण का टीकाकरण 1951 केंद्रों पर होगा। इस मौके पर महिला सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह, डीआईओ डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. नवदीप गुप्ता, शिवांका गौड़, डॉ. कुनाल जैन, डॉ. आनंद, गुलफशा, सुधीर तेवतिया, विनोद, नदीम अखलाक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed