फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Vacation of all officers and employees of Roadways canceled

रोडवेज के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश निरस्त

Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vacation of all officers and employees of Roadways canceled
सहारनपुर। अयोध्या के मुद्दे को लेकर रोडवेज बस स्टैंड पर व्यवस्था के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। अवकाश पर गए कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर वापस आने एवं बस स्टेशन परिसर में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अयोध्या में मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर किसी भी दिन निर्णय आ सकता है। जिसको लेकर रोडवेज ने भी पूरी तैयारी कर ली है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि रोडवेज की बसों को बस स्टैंड पर हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के उपयोग के लिए बसें हर समय उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों के लिए भी बसों की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएंगी। बसों, बस स्टेशन, कार्यशाला के लिए सुरक्षा व्यवस्था की जाए। निगम के कर्मचारी शराब पीने से परहेज रखें, व्यवहार एवं आचरण ऐसा रखें कि कोई आक्रोश उत्पन्न न होने पाए। इसके अलावा कर्मचारी आपस में भी अयोध्या विवाद एवं संप्रदाय संबंधी विषयों पर तर्क वितर्क न कर स्वस्थ वातावरण बनाएं। उन्होंने अधिकारियों से कर्मचारियों के साथ मीटिंग करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निगम का कोई भी कर्मचारी एवं अधिकारी 11 नवंबर से अग्रिम आदेशों तक अवकाश नहीं करेंगे। निगम परिसर में ही रहकर किसी भी समय ड्यूटी के लिए उपस्थित रहेंगे। चाहे वह नियमित कर्मचारी हों, संविदा कर्मी हों या फिर आउटसोर्सिंग के कर्मचारी हों। बसों के संचालन में कोई बाधा हो तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर पार्क करें। जैसे मंडी समिति, रिमाउंट डिपो एवं शहर के अन्य स्थानों पर खड़ा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बस स्टेशन में लगे उद्घोषणा यंत्र, माइक एवं सीसीटीवी कैमरे सी अवस्था में किए जाएं। पेयजल, वाटर कूलर, प्रसाधन कक्ष स्वच्छ एवं सुचारू हों। जिससे आवश्यकता पड़ने पर यहां पर पुलिस बल रखे जा सकें। चालकों को सतर्क रहना होगा कि मार्ग पर बसें एवं यात्री किसी अप्रिय घटना का शिकार न हों। किसी भी परिस्थिति में पुलिस का नंबर 112 और 108 की सेवाएं लें। निगम कंट्रोल रूम नंबर 94127 05023 एवं अपने अधिकारियों को तुरंत प्रत्येक घटना की सूचना दें। कार्यशाला बस स्टेशन में बसों की वीडियो बनाई जाए परंतु इसके लिए किसी वीडियोग्राफर की सेवा नहीं ली जाएगी। चालक परिचालक किसी भी अपनी परिस्थिति में निकट थाने जाएं अथवा पुलिस से सहायता मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed