{"_id":"5acbb9254f1c1bec618b669c","slug":"utkal-express-shocks-scared-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कल एक्सप्रेस में लगे झटके, सहमे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कल एक्सप्रेस में लगे झटके, सहमे यात्री
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
देवबंद स्टेशन पर रुकी ट्रेन और परेशान यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में देवबंद-रोहाना रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक झटके लगने से यात्री सहम गए। ट्रेन चालक की सूचना से हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा। कई ट्रेनों को स्टेशनों पर रोककर इंजीनियरों ने रेलवे ट्रेक की जांच की गई।
सब कुछ सही मिलने पर ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया। 18478 उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार सुबह अपने निर्धारित समय पर देवबंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। स्टापेज के बाद ट्रेन जैसे ही दिल्ली के लिए रवाना हुई तो रोहाना स्टेशन से कुछ पहले ही सुबह 10.40 बजे दस बजे ट्रेन में यात्रियों को अचानक झटके लगने लगे।
झटका महसूस होते ही चालक ने ट्रेन को धीरे-धीरे रोहाना स्टेशन पर पहुंचाया और मुजफ्फरनगर स्टेशन पर इसकी सूचना दी। अधिकारियों के आदेश पर कुछ इंजीनियर पहुंचे तथा करीब एक सवा घंटे तक ट्रैक की गहनता से जांच की गई।
विज्ञापन
इस दौरान केरल जाने वाली कोच्चिवली एक्सप्रेस ट्रेन (संख्या 22660 डाउन) को देवबंद, अहमदाबाद एक्सप्रेस (योगा एक्सप्रेस) ट्रेन को रोहाना तथा चैन्नई एक्सप्रेस को तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इनके अलावा दिल्ली और सहारनपुर से आने वाली कई अन्य ट्रेनों को भी दूसरे स्टेशनों पर खड़ा करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के चालक और यात्रियों को रोहाना के पास झटका महसूस हुआ था। इस कारण कोच्चिवली ट्रेन देवबंद में करीब दो घंटे तक खड़ी रही। ट्रेक की जांच उपरांत करीब 12.40 बजे ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
मेंटिनेंस कार्य चलने के कारण करीब दो घंटे तक यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दे कि पिछले वर्ष उत्कल एक्सप्रेस खतौली के पास पटरी टूटे होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें करीब दो दर्जन यात्रियों की मौत हो गई थी।