फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Used Panther appearing panic

खेतों में तेंदुआ दिखने से दहशत

Tue, 02 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 02 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Used Panther appearing panic
तेंदुए की तलाश करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान के किशनखेड़ी के जंगल में तेंदुआ जैसे किसी जानवर के दो बच्चों को देखे जाने का दावा दो किसानों ने किया है। इसके बाद मौके पर बड़ी  संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घंटों शावकों की तलाश की गई, लेकिन वे नहीं मिल सके।
विज्ञापन


सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन चौधरी भूपेंद्र सिंह का गांव किशन खेड़ी के पास फार्म हाउस है। वह प्रतिदिन अपने खेत पर आते हैं। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे वह जय सिंह के साथ टहल रहे थेे। उस समय उनका पालतू कुत्ता भी साथ था। 
विज्ञापन


 कुत्ते के भौंकनेे की आवाज से जब उन्होंने जंगल की तरफ देखा तो उन्हें सफेद रंग के दो तेंदुआ जैसे किसी जानवर के बच्चे दिखाई दिए। जिन्हें देख वह दहशत में आ गए। कुत्ते के लगातार भौंकने से दोनों शावक ईख के खेत में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भूपेंद्र सिंह ने गांव में खबर की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सभासद कीरत उर्फ मिंटू, चौधरी सालीम, इकबाल उर्फ छोटा, शुभम कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आसपास के सारे जंगलों में घंटों तक कांबिंग की।


ग्रामीणों को ईख के खेत में अंदर पंजों के निशान  तो दिखाई दिए, लेकिन शावक  नहीं मिल सके। उधर, वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच के लिए वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed