फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Urban Development Minister will come today

आज आएंगे नगर विकास मंत्री

Mon, 09 Aug 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister will come today
सहारनपुर। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन आज (मंगलवार) सहारनपुर पहुंचेंगे। वह अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के साथ ही एसबीडी जिला अस्पताल में निगम के सहयोग से लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा वह नगर निगम परिसर से शहर के कई विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री सुबह 9:40 मिनट पर चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ से हवाई जहाज से दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली से कार द्वारा सहारनपुर के लिए निकलेंगे। वह मेरठ, मुजफ्फरनगर और देवबंद से होते हुए दोपहर करीब ढाई बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक वह जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। साढ़े तीन से साढ़े चार बजे तक सर्किट हाउस के हॉल में समीक्षा बैठक लेंगे। साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक नगर निगम में विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री साढ़े पांच बजे एसबीडी जिला अस्पताल पहुंचकर ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इस ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट के लिए नगर निगम ने ही जिला अस्पताल को करीब एक करोड़ 92 लाख रुपया दिया। लोकार्पण के बाद वह रात में सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। नगर विकास मंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुटे हैं। मंत्री के रूट के अनुसार शहर की सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है। नगर विकास मंत्री बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे कार से मुजफ्फरनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed