{"_id":"63504e33de80e122370a2098","slug":"uproar-over-the-death-of-a-person-in-police-custody-saharanpur-news-mrt610345297","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में लिए व्यक्ति की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में लिए व्यक्ति की मौत पर हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर बसपा सांसद भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी डाक्टर विपिन टांडा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
मरने वाला कुर्बान (45) गांव दूधला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि गांव के कुर्बान और सलीम पक्ष में बुधवार देर शाम झगड़ा हो गया था। कोतवाली देहात पुलिस कुर्बान को लेकर शेखपुरा चौकी पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि वहीं पर शाम को कुर्बान ने नमाज भी पढ़ी। इसी दौरान अचानक वह गिर पड़ा। पुलिस और परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान कुर्बान की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बसपा संसद हाजी फ़ज़लुर्रहमान भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार से बात की। बसपा सांसद और अन्य नेताओं ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसमें जिसकी भी लापरवाही होगी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद व्यक्ति को परिजनों को सौंप दिया था, उसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ी है, परिजनों ने ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।