{"_id":"5f88904f8ebc3e74f325cea2","slug":"uproar-over-the-death-of-a-man-after-threats-from-the-inspector-saharanpur-news-mrt506349710","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की धमकी के बाद व्यक्ति की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की धमकी के बाद व्यक्ति की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
हिम्मत नगर निवासी -फाईल फोटो अनिल उपाध्याय
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र की हिम्मतनगर कॉलोनी में रहने वाले किराएदार की मौत के बाद परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि मकान खाली कराने के लिए एक दरोगा ने धमकी दी और अभद्रता की। इसके बाद ही किराएदार की हालत बिगड़ी और अस्पताल में मौत हो गई। काफी देर तक हंगामे के बाद बृहस्पतिवार दोपहर थाना सदर में मकान मालकिन और दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
हिम्मत नगर निवासी बबीता के मुताबिक वह कॉलोनी में केला देवी के मकान में किराए पर रहती है। मकान मालकिन कमरा खाली करने का दबाव बनाने लगी। बुधवार को वह अपने पति अनिल उपाध्याय और कुछ क्षेत्रवासियों के साथ जमीन का बैनामा कराने के लिए गई थी। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे केला देवी अपने परिचित दरोगा नीरज कुमार के साथ उनके घर पहुंची। आरोप है कि दोनों ने पहले तो उनकी बेटी को धमकाया। फिर पति नीरज से फोन पर बात कर कई बार मकान खाली करने का दबाव बनाया और धमकियां दीं। क्षेत्र के पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने भी दरोगा से कहा कि अनिल कुमार दिल के मरीज हैं। उन्हें डराया और धमकाया न जाए।
बबीता के मुताबिक इसके बाद दरोगा रजिस्ट्री आफिस पहुंचा। उसने पति को कार में बैठाकर फिर से धमकाया कि मकान खाली कर दो अन्यथा जेल भिजवा देंगे। इसी तनाव के चलते अपराह्न तीन बजे पति को दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी दरोगा की बुलंदशहर में तैनाती है। उसकी कार मेरठ से पंजीकृत बताई गई है। विवेचना की जा रही है।

हिम्मत नगर में किरायदार की मौत के थाने पहुंचे परिजन क्षेत्रवायी- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन