फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar over child's death due to stone

पत्थर लगने से बच्चे की मौत पर हंगामा

Mon, 09 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar over child's death due to stone
सहारनपुर। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र की कालोनी नूर बस्ती के पास उपवन विहार में खेल-खेल में पत्थर लगने से एक बच्चे की मौत के बाद दो वर्गों के लोगों में तनाव हो गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी सहित अन्य पुलिस फोर्स पहुंची और लोगों को शांत कराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि होली के मौके पर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपवन विहार निवासी कुछ बच्चे रविवार शाम पास के ही एक बाग में खेल रहे थे। इसी दौरान बेरी तोड़ने के लिए कुछ बच्चे पत्थर फेंक रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान उपवन विहार निवासी 10 वर्षीय बच्चे दानिश के सिर में पत्थर लग गया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। बाद में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। बाद में चंडीगढ़ में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को बच्चे की मौत के बाद ही दो वर्गों के लोगों में तनाव हो गया। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो होली के मद्देनजर एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ रजनीश कुमार और नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ने दोनों वर्ग के लोगों से बात कर मामला शांत कराया। उन्होंने कहा कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि घटना के बहाने कोई भी पक्ष माहौल खराब करने की कोशिश न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश के परिवार के मुस्तकीम सहित अन्य लोगों की ओर से बताया गया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है। इसलिए उन्हें आर्थिक मदद दी जाए। एसपी सिटी ने इस बारे में भी कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे को चंडीगढ़ से लाने और उनका पोस्टमार्टम करवाने के लिए दो दरोगा भेजे गए हैं। उधर, नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि हमले का आरोपी भी बालक ही है। इसलिए पूरी विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed