फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar in the hospital of relatives on the death of the girl child

बच्ची की मौत पर परिजनों का अस्पताल पर हंगामा

Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar in the hospital of relatives on the death of the girl child
सहारनपुर: माधव नगर स्थित घर में बने नर्सिंग होम में बालिका की मौत के बाद विलाप करता पिता और मॉ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। माधवनगर में स्थित एक निजी चिकित्सालय में उपचाराधीन बच्ची की मौत पर परिजनों और अन्य लोगों ने काफी हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची के इलाज में लापरवाही बरती गई और बच्ची की मौत के बाद भी उन्हें देरी से इसकी सूचना दी गई। हंगामे के बाद पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

हंगामा कर रहे लोगों में शामिल नकुड़ क्षेत्र के गांव रेतगढ़ निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी बेटी वंशिका के पैर में मवाद आ रहा था। उसके पैर में काफी दर्द था। उसे सेफ्टिक हो गया था। कुछ लोगों के कहने पर वह बेटी को उपचार के लिए माधव नगर स्थित निजी चिकित्सालय में लाया था। उसने कहा कि वह काफी गरीब है। उसके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। इसके बावजूद उसने बच्ची के उपचार के लिए 50 हजार रुपये की व्यवस्था की। इसके बावजूद उसकी बच्ची की जान चली गई। परिजनों की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि बच्ची की मौत होने के बावजूद उन्हें इसकी सही सूचना देने में देरी की गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कुछ अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि यहां आवास पर ही क्लीनिक भी है। इसकी जांच करानी चाहिए। नगर कोतवाल अभिषेक सिरोही ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चिकित्सक को साथ लेकर आ गई थी। प्रकरण की जांच अभी की जा रही है। इस घटना पर निजी चिकित्सक डॉ. राजीव गुप्ता का कहना है कि परिजनों की ओर से लगाए गए आरोप सही नहीं है। उनकी ओर से बेहतर उपचार के प्रयास किए गए। हालत गंभीर होने के कारण सुबह नौ बजे उसे रेफर करने की सलाह दी गई थी, लेकिन परिजनों ने तब इससे इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी ने कहा कि उपचार के दौरान मौत के मामलों को लेकर न्यायिक स्तर पर कुछ नई व्यवस्थाएं की गई हैं। इसलिए जब तक बच्ची की मौत का सही कारण, मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट और अन्य जानकारियां उपलब्ध नहीं होतीं तब तक किसी चिकित्सक पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। पीड़ित पक्ष की ओर से भी अभी कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई है।

माधव नगर स्थित घर में बने नर्सिंग होम में बालिका की मौत के बाद शव से लिपटकर विलाप करता पिता।

माधव नगर स्थित घर में बने नर्सिंग होम में बालिका की मौत के बाद शव से लिपटकर विलाप करता पिता।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed