फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar for not getting the clue of the missing child

Saharanpur News: लापता बच्चे का सुराग नहीं मिलने पर किया हंगामा

Wed, 22 Feb 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar for not getting the clue of the missing child
सहारनपुर के कृष्णा पुरम कॉलोनी निवासी बच्चा मोनू राणा की लापता बच्चे की खोजने की मांग को लेकर ड
सहारनपुर। कृष्णा पुरम कॉलोनी से लापता हुए बच्चे का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। परिजनों और कॉलोनीवासियों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जुलूस निकालकर बच्चे की बरामदगी की मांग की। डीआईजी कार्यालय के बाहर कुछ देर हंगामा भी किया, जहां बच्चे की मां बेहोश हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार की कृष्णा पुरम कॉलोनी निवासी सात वर्षीय वर्धमन उर्फ मानू राणा पुत्र डिंपल 17 फरवरी की शाम घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन चार दिन बीतने के बाद पुलिस भी बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। इससे गुस्साए परिजन और क्षेत्रवासी मंगलवार की शाम सड़क पर उतर गए। जुलूस निकालते हुए परिजन व क्षेत्रवासी जैन कॉलेज रोड स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंचे, जहां कुछ देर उन्होंने हंगामा किया। इसी दौरान बच्चे की मां मोनी बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन

पता लगते ही सीओ द्वितीय चित्रांशु गौतम व कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। बच्चे के ताऊ नरेश, कॉलोनीवासी विशाल, रामकुमार, बबलू, बबली, सौरभ राणा, विक्रम त्यागी, राजकुमारी, पूनम, बसंत ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बच्चे के परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया। इसके बाद यह लोग कलक्ट्रेट तिराहे से होते हुए पुलिस लाइन के सामने से हकीकतनगर स्थित रामलीलाा मैदान पर पहुंचे, जहां कृष्णापुरम कॉलोनी के पार्षद प्रतिनिधि व अन्य लोगों ने गुस्साए लोगों को शांत कराकर वापस भेजा। सीओ चित्रांशु गौतम कहना है कि बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द बच्चे को बरामद कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी सरकार हमारी मदद करो
परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने जुलूस के दौरान नारे लगाए कि योगी सरकार हमारी मदद करो। इसके साथ ही पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की।
लगा जाम, ढमोला नदी में भी बच्चे की तलाश
जुलूस की वजह से जैन कॉलेज रोड, कलक्ट्रेट तिराहे और पुलिस लाइन मार्ग पर जाम लग गया। वहीं, पुलिस ने मंगलवार को ढमोला नदी की सफाई कराकर भी बच्चे की तलाश की। क्योंकि, बच्चा जिस जगह से खेलते हुए लापता हुआ है, वहां पास में ही ढमोला नदी है। पुलिस को आशंका है कि बच्चे ढमोला नदी में न डूब गया, लेकिन ढमोला नदी में भी बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है।

सहारनपुर के कृष्णा पुरम कॉलोनी निवासी बच्चा मोनू राणा की लापता बच्चे की खोजने की मांग को लेकर ड

सहारनपुर के कृष्णा पुरम कॉलोनी निवासी बच्चा मोनू राणा की लापता बच्चे की खोजने की मांग को लेकर ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed