{"_id":"694c3de0c7025799d80c17da","slug":"uproar-at-power-substation-bjp-councilor-accused-of-assault-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-165700-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा, भाजपा पार्षद पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा, भाजपा पार्षद पर मारपीट का आरोप
Thu, 25 Dec 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर कोतवाली के पुल खुमरान स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा हो गया। अवर अभियंता ने एक व्यक्ति पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। व्यक्ति भाजपा का पार्षद बताया जा रहा है। अवर अभियंता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
अवर अभियंता राजकुमार ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को वह अपने कार्यालय में सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उपकेंद्र कार्यालय पर पहुंचा और कार्य बंद करने को कहते हुए अभद्र व्यवहार करने लगा। आरोप है कि व्यक्ति ने सरकारी दस्तावेज और कागजात फाड़ दिए तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अवर अभियंता ने व्यक्ति के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अवर अभियंता ने वीडियो पुलिस को भी सौंप दी है।