फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar and violence in private hospital over child swapping

Saharanpur News: बच्चा बदलने पर निजी अस्पताल में हंगामा, मारपीट

Fri, 12 Sep 2025 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Uproar and violence in private hospital over child swapping
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में अस्पताल पुल के नीचे किरण हेल्थ केयर अस्पताल में बच्चा बदलने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़के का जन्म हुआ, लेकिन उन्हें बदलकर लड़की दे दी गई।
विज्ञापन

मामला मारपीट तक भी पहुंच गया, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मरीज के तीमारदार देर रात तक अस्पताल के सामने धरने पर बैठ रहे। कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को गलत बताया। देर रात मरीज के परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मनानी निवासी अनुज अपनी पत्नी कोमल को प्रसव पीड़ा होने पर किरण हेल्थ केयर अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने मरीज को देखने के बाद भर्ती कर इलाज शुरू किया। कुछ देर बाद ऑपरेशन से महिला को बच्चा हुआ। आरोप है कि महिला के तीमारदारों को पहले लड़का होने की जानकारी दी गई। इसके बाद में उन्हें लड़की होने की बात कही। इस पर मरीज के तीमारदारों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इससे लोगों की भीड़ लग गई। अन्य मरीजों के तीमारदार भी अस्पताल से बाहर आ गए। पता लगने पर सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव कई थानों की पुलिस लेकर अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन और परिजनों का पक्ष जाना। भीम आर्मी पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed