फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uproar after a fight between girls

लड़कियों के बीच मारपीट के बाद हंगामा

Tue, 09 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uproar after a fight between girls
सहारनपुर। शहर के पॉश एरिया चंद्रनगर में लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट होने के साथ हंगामा हो गया, जिसका मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों को एकत्र होता देखकर दोनों पक्षों की लड़कियां फरार हो गईं। पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

घटना सोमवार की देर शाम की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चंद्रनगर में तीन से चार लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उनके गाली-गलौच होने के साथ मारपीट हुई और हंगामा हो गया। दो लड़कियों ने एक लड़की जमकर पिटाई की और एक-दूसरे के बाल भी खींचे। मौके पर लोग एकत्र होने शुरू हो गए। वहां मौजूद कुछ युवकों ने लड़कियों की मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब 20 मिनट लड़कियों के झगड़ा होता रहा। भीड़ एकत्र होता देखकर लड़कियां फरार हो गई। बताया जा रहा है कि लड़कियां चंद्रनगर में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने आती है, लेकिन पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि लड़कियों के बीच मारपीट की जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को दिखवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मेरे ब्वॉय फ्रेंड से क्यों करती है बात
बताया जा रहा है कि लड़कियों के बीच विवाद ब्वॉय फ्रेंड से फोन पर बात करने को लेकर हुआ था। एक लड़की दूसरी लड़की के ब्वॉय फ्रेंड से फोन पर बात करती थी। इसी को लेकर उनमें झगड़ा हुआ है। मारपीट के दौरान ब्वॉय फ्रेंड बात करने की बात कहकर ही विवाद हो रहा था। लड़कियां हकीकतनगर और जैन कॉलेज रोड की निवासी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed