फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Upload information on portal for protection of Waqf properties: Darul Uloom

वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पोर्टल पर अपलोड करें जानकारी : दारुल उलूम

Mon, 24 Nov 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Upload information on portal for protection of Waqf properties: Darul Uloom
देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम के मोहतमिम व राब्ता मदारिस-ए-इस्लामिया अरबिया के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने सभी राज्यों के अध्यक्ष, एग्जीक्यूटिव सदस्यों और सभी मदरसों के जिम्मेदारों से वक्फ प्रॉपर्टी की सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने और इसकी पूरी जानकारी उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी की ओर से राब्ता मदारिस-ए-इस्लामिया अरबिया से जुड़े जिम्मेदारों के लिए गाइड लाइन जारी की गई। इसमें उन्होंने कहा कि मुल्क में वक्फ प्रॉपर्टी की सुरक्षा का मामला बहुत नाजुक मोड़ पर पहुंच गया है। वक्फ अमेंडमेंट एक्ट-2025 के तहत आगामी पांच दिसंबर तक सभी रजिस्टर्ड वक्फ की जानकारी उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करना कानूनी तौर पर जरूरी है। वक्फ अमेंडमेंट एक्ट-2025 के सेक्शन 3 के मुताबिक वक्फ बोर्ड में पहले से रजिस्टर्ड सभी मदरसों, मस्जिदों, कब्रिस्तानों, दरगाहों, इमामों और दूसरी वक्फ प्रॉपर्टी की सारी मौजूदा जानकारी और डेटा उम्मीद पोर्टल पर रजिस्टर करना जरूरी है। ऐसा न करने पर इन प्रॉपर्टी की कानूनी सुरक्षा गंभीर रूप से खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

मौलाना कासिम नोमानी ने कहा कि सिर्फ वही प्रॉपर्टी अपलोड की जाए, जो असली वक्फ हो और वक्फ बोर्ड में पहले से रजिस्टर्ड हो, जो प्रॉपर्टी वक्फ बोर्ड में रजिस्टर्ड नहीं है, उसे उम्मीद पोर्टल पर शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदारों को चाहिए कि वह क्षेत्रीय स्तर पर हेल्प डेस्क बनाकर रजिस्टर्ड वक्फ का पूरा डेटा इकट्ठा करें और इसे धार्मिक व राष्ट्रीय कर्तव्य मानते हुए व्यवस्थित तरीके से पोर्टल पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed