{"_id":"64a8621e6fe7ed717b019487","slug":"upcd-pilkhani-industrial-area-will-be-illuminated-with-led-lights-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-5570-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एलईडी लाइटों से जगमग होगा यूपीसीडी पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एलईडी लाइटों से जगमग होगा यूपीसीडी पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में पहले से चली आ रही स्ट्रीट लाइटों की समस्याओं को लेकर यूपीसीडा मेरठ के सहायक प्रबंधक धीरज कुमार सिंह ने चैप्टर चेयरमैन अनूप खन्ना व सिंह इंटरप्राइजेज के स्वामी इंद्रपाल सिंह के साथ बैठक की।
सहायक प्रबंधक ने बताया कि यूपीसीडा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के बारे में तीन बार निविदा आमंत्रित की गई। तीसरी बार में मेसर्स सिंह इंटरप्राइजेज द्वारा तीन वर्ष के लिए 118 एलईडी लाइट की निविदा स्वीकार की गई। 118 स्ट्रीट लाइटों में से जितने भी खंभे जर्जर में हैं उन्हें बदला जाएगा, साथ ही जिन खंभों पर तार नहीं है, उन पर तार संयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि यूपीसीडा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में सभी कार्य लगभग तीन माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद एलईडी लाइटों पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र जगमग होगा। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके धवन, अनुज जैन, पुनीत डंग, संजय यादव, हर्ष खन्ना, साजिद, सागर भटनागर, युद्धवीर सिंह, विनोद राणा आदि मौजूद रहे।