फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP : Two miscreant arrested in police encounter in theft case in Saharanpur

Saharanpur : मुठभेड़ में दो गिरफ्तार, बदमाशों की कहानी सुन पुलिस भी हैरान, कई घटनाओं का हुआ खुलासा

Wed, 27 Dec 2023 05:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Dec 2023 05:47 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों की कहानी सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। ये बदमाश दिन में रेकी करते थे और फिर रात में वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
UP : Two miscreant arrested in police encounter in theft case in Saharanpur
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के सरसावा में ज्वेलरी की दुकान में दरवाजा काटकर चोरी करने के इरादे से घुसे शातिर चोर एक सप्ताह बाद मुठभेड़ के दौरान दबोचे गए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध हरियाणा के विभिन्न थानों में संगीन अपराधों के ढाई दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव असदपुर में कार सवार बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस के हाथ दो शातिर बदमाश लगे। पकड़े गए बदमाशों की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों चोरों ने एक सप्ताह पूर्व अपने एक और साथी के साथ मिलकर सरसावा में सर्राफ की दुकान में चोरी का प्रयास किया था।

विज्ञापन

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 21 दिसंबर को सरसावा के वर्मा ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान पर चोरों ने छत के रास्ते प्रवेश कर गैस कटर से लोहे का दरवाजा काटकर चोरी का प्रयास किया था। वहीं, बीती रात जब शाहजहांपुर चौकी पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हरियाणा से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक तेजी से कार भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो चालक कार को झरौली से असदपुर मार्ग की ओर ले गया।

वहीं, पीछा करने पर कार सवारों ने पुलिस पर फायर भी झोंके। लेकिन पुलिस ने किसी प्रकार दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए दोनों चोरों ने स्वीकार किया कि वे राह चलते कहीं भी चोरी कर लेते हैं। दिन में बाजार में रेकी करते हैं व रात में चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों साहिल उर्फ तेजू उर्फ लल्लू पुत्र महावीर निवासी रविदास मोहल्ला थाना इंद्री और रामफल उर्फ विजय उर्फ काला पुत्र कैरो प्रताप गांव जोड़ माजरा थाना इंद्री जिला करनाल के विरुद्ध का चालान करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि दोनों के विरुद्ध हरियाणा के विभिन्न स्थानों में संगीन अपराधों में लगभग ढाई दर्जन से भी अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों का एक साथी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास से मिली स्विफ्ट डिजायर कार भी एक सप्ताह पूर्व हरियाणा के लाडवा शहर से चोरी की गई थी।

यह भी पढ़ें: Meerut: कंकरखेड़ा से कक्षा छह की छात्रा लापता, छह दिन बाद भी नहीं कोई सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

मुठभेड़ के के दौरान चोरों के पास मिली स्विफ्ट डिजायर कार से पुलिस ने दो तमंचे, चार कारतूस, दो खोखे, गैस कटर ऑक्सीजन एवं गैस सिलिंडर, छैनी, हथोड़े, प्लास, पेंचकस, लोहा काटने की आरी कटिंग मशीन, टॉर्च, पाइप, रिंच पाइप, क्लिप, सरिया और फर्जी नंबर प्लेट आदि बरामद की।

यह भी पढ़ें: Road Accident: घने कोहरे में पेरिफेरल पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी ट्रैवलर बस, दो की मौत और 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed