फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP team leads by 79 runs

यूपी की टीम ने 79 रनों की बनाई बढ़त

Thu, 07 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
UP team leads by 79 runs
ज्ञान कलश इंटर नेशनल स्कूल में विजय मर्चेंट ट्राफी मैच खेलते खिलाडी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ज्ञान कलश एकेडमी के तत्वावधान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट मैच के दूसरे दिन यूपी की टीम ने 79 रन की बढ़त बनाते हुए नौ विकेट पर 210 रन बनाए। बारिश के चलते मैच केवल 86 ओवर का ही हो सका। अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर ज्ञान कलश एकेडमी के तत्वावधान में तीन दिवसीय मैच चल रहा है। मैच के दूसरे दिन यूपी की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया। बुधवार को को नॉटआउट खिलाड़ी यूपी टीम के कप्तान आराध्य यादव और मो. अमान ने संभलकर खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। लगातार विकेट गिरने के बावजूद एक छोर पर कप्तान आराध्य यादव ने मोर्चा संभाले रखा। इस दौरान यूपी टीम में खेल रहे सहारनपुर के दो अन्य खिलाड़ी वाहिद और दीपक राणा बल्लेबाजी में कुछ नहीं कर पाए। छत्तीसगढ़ की ओर से सौम्या ने 20 ओवर में 40 रन देकर तीन, वरुण ने 30 रन देकर दो विकेट और आलोक ने 20 ओवर में 36 रन देकर दो विकेट लिए। बारिश के कारण कम ओवर फेंके गए। शाम के समय जल्दी अंधेरा होने के चलते अंपायरों को खेल रोकना पड़ा। उस समय उत्तर प्रदेश की टीम 86 ओवर में 210 रन बना चुकी थी। इस दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय शर्मा, एसडीसीए के डायरेक्टर अकरम सैफी, अध्यक्ष अमर गुप्ता, सचिव लतीफ उर्रहमान, पाल्ली कालड़ा, राजकुमार राजू, परविंदर सिंह, राकेश शर्मा, राजीव गोयल, साजिद उमर, सैयद मशकूर, आरिश सैफी, सत्यम शर्मा, नईम सैफी, रणबीर कपूर, सचिन सैनी, विनय चौधरी, विक्की चैधरी, वकार अहमद, आदिल खान, नरेंद्र कौशिक मौजूद रहे।

ज्ञान कलश इंटर नेशनल स्कूल में विजय मर्चेंट ट्राफी मैच  खेलते खिलाडी

ज्ञान कलश इंटर नेशनल स्कूल में विजय मर्चेंट ट्राफी मैच खेलते खिलाडी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed