फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Tax of one lakh rupees was imposed on the cemetery in Saharanpur, corporation employee reached to collect

UP: सहारनपुर में लगा दिया कब्रिस्तान पर एक लाख का टैक्स, वसूलने पहुंच गया निगम कर्मचारी, जानें क्यों हुआ ऐसा..

Thu, 12 Dec 2024 12:41 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम जगदीप कुमार, सहारनपुर
जगदीप कुमार, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Dec 2024 12:41 AM IST
सार

जीआईएस सर्वे में टैक्स के दायरे में आने वाले भवनों और संपत्तियों की संख्या करीब 2.13 लाख हो गई है। इस सर्वे में जिन संपत्तियों पर टैक्स नहीं लगना था, उन पर भी लगा दिया गया है।

विज्ञापन
UP: Tax of one lakh rupees was imposed on the cemetery in Saharanpur, corporation employee reached to collect
tax टैक्स - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

सर्वे को लेकर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। निगम ने कब्रिस्तान पर एक लाख रुपये का टैक्स लगा दिया। हद तो तब हो गई जब निगम का एक कर्मचारी मानकमऊ स्थित कब्रिस्तान में बिल लेकर पहुंच गया, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद गृहकर अनुभाग के अधिकारियों को बिल शून्य करना पड़ा।
विज्ञापन

 

महानगर में संपत्तियों पर वर्ष 2015 में टैक्स लगाया गया था। तब करीब 1.43 लाख भवन टैक्स के दायरे में आए थे। अब शासन द्वारा जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) के माध्यम से सर्वे कराया गया है, जिसमें टैक्स के दायरे में आने वाले कुल भवनों और संपत्तियों की संख्या करीब 2.13 लाख हो गई है। यानी नए भवन और संपत्तियां जुड़ी हैं। लेकिन इस सर्वे में ऐसी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं कि जिन संपत्तियों पर टैक्स नहीं लगना था, उन पर भी लगा दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा मामला मानकमऊ स्थित बस अड्डे के पीछे के कब्रिस्तान का है, जिस पर एक लाख रुपये से अधिक का टैक्स लगा दिया गया। इतना ही नहीं, नगर निगम का वासिब नाम का कर्मचारी बिल लेकर कब्रिस्तान भी पहुंच गया, लेकिन वहां किसी व्यक्ति के नहीं मिलने पर उसे लौटना पड़ा। पता चलने के बाद गृहकर अनुभाग के अधिकारियों ने बिल को शून्य कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed