{"_id":"62b1fda9303007264b062bda","slug":"up-state-s-women-welfare-minister-baby-rani-maurya-in-saharanpur-says-take-public-welfare-schemes-to-the-common-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर पहुंचीं प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य, कहा-जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर पहुंचीं प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य, कहा-जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं
Tue, 21 Jun 2022 10:49 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:49 PM IST
सार
बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं के साथ धोखाधड़ी एवं दहेज के मामलों में हो त्वरित कार्रवाई हो, कहा कि अति कुपोषित बच्चों को गोद लेने के लिए अधिकारी आगे आएं।
विज्ञापन
बेबी रानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, दहेज संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अति कुपोषित बच्चों को गोद लेने के लिए आगे आएं।
मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला कल्याण मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। जिससे आम जनमानस को इनकी जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उन्हें सुपोषित किया जाए। गंभीर श्रेणी के अति कुपोषित बच्चों को अधिकारी गोद लें।
मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि जनपद में टीबी के 2300 मरीजों को अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है और उनको पोषण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से दुष्कर्म के मामलों पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने शादी के बाद महिलाओं को छोड़ने वाले मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य घर बसाना है, इसलिए इन मामलों को काउंसलिंग/परामर्श द्वारा हल कराने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, एएसपी प्रीति यादव, उप निदेशक महिला कल्याण पुष्पेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अर्चना, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भरतलाल गोंड, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारिशा मिश्रा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन आदि मौजूद रहे।
इन योजनाओं की समीक्षा की
महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, छात्रवृत्ति, विभिन्न श्रम योजनाओं और मातृ वंदना योजना आदि योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की।