{"_id":"6a7098661b81e5f2780b27f4","slug":"up-second-phase-of-route-diversion-to-come-into-effect-in-saharanpur-from-tomorrow-light-vehicles-restricted-2026-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर में कल से लागू होगा दूसरे चरण का रूट डायवर्जन, जान लें यहां से निकलेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर में कल से लागू होगा दूसरे चरण का रूट डायवर्जन, जान लें यहां से निकलेंगे वाहन
Mon, 03 Aug 2026 07:03 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:03 PM IST
सार
Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर हल्के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। आंबेडकर चौक से क्रॉस हो सकेंगे। गागलहेड़ी से सहारनपुर की तरफ आने वाले वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। 11 अगस्त तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन
सहारनपुर के सोफिया मार्केट से लेकर घंटाघर तक लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ यात्रा चरम पर है। मंगलवार रात 12 बजे से दूसरे चरण का रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा, जो 11 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। दूसरे चरण में कांवड़ मार्ग पर हल्के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन आंबेडकर चौक से क्रॉस होंगे।
विज्ञापन
यातायात पुलिस ने दूसरे चरण का रूट प्लान तैयार कर लिया है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद सभी प्रकार के भारी व मध्यम वाहन शहरी क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। फल, सब्जी और खाद्य का परिवहन करने वाले वाहन बाईपास से संचालित होकर सरसावा बाईपास, बैंगनी फाटक, चिलकाना होते हुए मंडी समिति आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये वाहन चुनहेटी कट से शहर में प्रवेश करेंगे। रात 12 बजे से सुबह तीन बजे तक ही चुनहेटी कट से दीवानी कचहरी, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक, नवाबगंज से सब्जी आवागमन कर सकेंगे। सभी प्रकार के हल्के वाहन कांवड़ मार्ग पर नहीं चलेंगे। यह केवल आंबेडकर चौक से दूसरी तरफ क्रॉस हो सकेंगे।
घंटाघर चौक व दर्पण तिराहा पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए कांवड़ मार्ग को क्रॉस करने का निर्णय स्थिति देखकर लिया जाएगा। इसके अलावा कोर्ट रोड पुल से घंटाघर की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग लगा दी गई है।

ऐसे चलेंगे ऑटो, ई-रिक्शा और रोडवेज बसें
- कांशीराम व मानकमऊ बस स्टैंड की तरफ संचालित होने वाले ऑटो-ई रिक्शा अग्रसेन चौक से चलेंगे, जो कोर्ट रोड होते हुए हसनपुर चुंगी पहुंचेंगे।
- अस्पताल, विश्वकर्मा चौक की तरफ से आने-जाने ऑटो-ई रिक्शा आंबेडकर चौक को क्रॉस करके श्रीराम चौक वाया लिंक रोड संचालित होंगे।
- हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, गंगोह, नकुड़ जाने वाली रोडवेज बसें मानकमऊ बस स्टैंड से कुम्हारहेड़ा कट से बाईपास होते हुए संचालित होंगी।

ऐसा रहेगा दूसरे चरण का रूट डायवर्जन
- सहारनपुर से हरिद्वार की ओर जाने-आने वाले भारी वाहन गागलहेड़ी, छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे।
- सहारनपुर से हरिद्वार की ओर जाने वाले हल्के व मध्यम वाहन सहारनपुर बाईपास (देहरादून-अंबाला हाईवे) से गागलहेड़ी, छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की होकर जा सकेंगे।
- सहारनपुर से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन चुनहेटी बाईपास कट, लाखनौर कट, सहारनपुर बाईपास, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से देहरादून जाएंगे। इसी मार्ग से वापस होंगे।
- शामली की ओर जाने-आने वाले भारी व हल्के वाहन सहारनपुर से रामपुर मनिहारान, नानौता, जलालाबाद से होकर गुजरेंगे।
- सहारनपुर से विकासनगर की आने-जाने वाले वाहन कलसिया, बेहट, गंदेवड़, मिर्जापुर मार्ग पर प्रतिबंधित रहेंगे।
- सहारनपुर से विकासनगर की ओर जाने वाले आवश्यक वस्तु व हल्के वाहन कलसिया, बेहट, गंदेवड़, मिर्जापुर से संचालित होंगे।

ये बोले एसएसपी
दूसरे चरण का रूट डायवर्जन प्लान मंगलवार रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएगा। रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए सभी यातायात पुलिसकर्मियों और संबंधित थाना क्षेत्रों के प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए हैं। डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी
ये भी देखें...
Saharanpur: हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, परिजन बोले- हत्या करके टांगा है