फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Saharanpur's Ayan Akram selected for the Indian Under-19 team

यूपी: सहारनपुर के अयान अकरम का भारतीय अंडर 19 टीम में चयन, आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे युवा ऑलराउंडर

Thu, 27 Aug 2026 07:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 27 Aug 2026 07:20 PM IST
सार

Meerut News: अयान ने अंडर 19 चैलेंजर ट्रॉफी के 11 मैच में 37 विकेट लिए और शतक भी जड़ा। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय अंडर 19 टीम में जगह मिली है। परिवार में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
UP: Saharanpur's Ayan Akram selected for the Indian Under-19 team
अयान अकरम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम और भारतीय अंडर 19 टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और मल्टी डे सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से भारतीय अंडर 19 टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें सहारनपुर के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर अयान अकरम को मल्टी डे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके लिए यूपीसीए की ओर से भी उन्हें बधाई दी गई है।

विज्ञापन


अकरम सैफी के पुत्र अयान अकरम सहारनपुर के मूल निवासी हैं और पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं। अंडर 19 चैलेंजर ट्रॉफी में उन्होंने 11 मैच में 37 विकेट लिए और एक शतक भी जड़ा। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय अंडर 19 टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन


भारतीय टीम में विरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कुल पांच मुकाबले होंगे। इनमें 3 वनडे और 2 मल्टी डे मैच होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed