{"_id":"60db2ca7d25af84a3157b702","slug":"up-rice-trader-attempt-to-suicide-by-shots-himself-in-saharanpur-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सहारनपुर में चावल कारोबारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सहारनपुर में चावल कारोबारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Tue, 29 Jun 2021 07:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 29 Jun 2021 07:52 PM IST
सार
मौके पर पुलिस ने मौके से पिस्टल अपने कब्जे में ले ली। वहीं मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मंडी कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चावल कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन में कारोबारी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली क्षेत्र के चावल कारोबारी राधेश्याम की मोरगंज बाजार में दुकान है। मंगलवार शाम को वह दुकान पर ही था, इसी दौरान उसने पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। वहीं घायल कारोबारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस ने मौके से पिस्टल अपने कब्जे में ले ली। वहीं मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। उधर कारोबारी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दौड़कर अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन