{"_id":"6776c5c71791f6f6200334c7","slug":"up-property-dealer-murdered-after-entering-his-house-in-saharanpur-two-attackers-entered-on-foot-and-shot-2025-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सहारनपुर में घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या... पैदल ही आए दो हमलावर और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सहारनपुर में घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या... पैदल ही आए दो हमलावर और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
Thu, 02 Jan 2025 10:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 02 Jan 2025 10:30 PM IST
सार
वारदात के समय प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी, बेटा और उसके दोस्त मौजूद थे। फायरिंग से मोहल्ले में दहशत का माहाैल हो गया। कुछ लोगों ने हत्यारों का पीछा भी किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद घर में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गागलहेड़ी कस्बे की पुरानी सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार रात दो हमलावरों ने घर में घुसकर बिस्तर पर लेटे प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर पैदल ही भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए परिजनों से जानकारी जुटाई। हत्याकांड से मोहल्ले में दहशत है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुरानी सब्जी मंडी निवासी सुरेश कुमार (40) पुत्र प्रेम सिंह हरियाणा में प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम करता था। बृहस्पतिवार रात करीब पौने नौ बजे वह खाना खा कर अपने कमरे में लेटा हुआ था। बगल वाले कमरे में उसकी पत्नी थी और बरामदे में 17 वर्षीय बेटा यश अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान दो युवक पैदल ही घर में आ गए। जब तक कोई कुछ समझता, वे सीधे बरामदा पार करते हुए सुरेश के कमरे में घुसे। बिस्तर पर लेटे सुरेश पर ताबड़तोड़ गोलियां कर बरसा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोलियों की आवाज सुनकर पत्नी दौड़ कर कमरे में पहुंची तो सुरेश लहुलूहान हालात में बिस्तर पर पड़े थे और हमलावर भाग गए थे। पत्नी और बेटे ने शोर मचाया तो पड़ोसी इकट्ठा हुए। उन्होंने हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन वह पैदल ही देहरादून रोड पर पेट्रोल पंप की तरफ से भागने में सफल रहे।
सूचना पर पहुंची पुलिस सुरेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश के एक बेटा और एक बेटी है। मृतक के साले दिग्विजय ने बताया कि उसके जीजा की किसी से रंजिश नहीं थी। ऐसे में अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उनकी हत्या किसने और क्यों की है। उधर पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके से कुछ खोखे मिले हैं। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना था कि मामले की जांच की रही है।