{"_id":"68dc25a2865d29ab610f18d4","slug":"up-policeup-polices-action-on-i-love-mohammed-is-condemnable-madanid-is-condemnable-madani-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-159877-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आई लव मोहम्मद पर यूपी पुलिस की कार्रवाई निंदनीय : मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आई लव मोहम्मद पर यूपी पुलिस की कार्रवाई निंदनीय : मदनी
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने आई लव मोहम्मद कैंपेन पर उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई की निंदा करते हुए इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। मौलाना मदनी ने कहा कि यह सरासर अन्याय और चिंताजनक है।
मौलाना महमूद मदनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के बिना हमारा सब कुछ अधूरा है, उन्हें प्यार करके ही अल्लाह को राजी किया जा सकता है, मुसलमान मोहम्मद साहब के नाम पर किसी भी तरह का बलिदान देने से पीछे नहीं हटता। मौलाना मदनी ने इस तथ्य की ओर भी ध्यान दिलाया कि इस्लाम के मानने वालों की असल जिम्मेदारी यह है कि वह मोहम्मद साहब को अपने जीवन का आदर्श और मार्गदर्शक बनाएं और उनके व्यक्तित्व को किसी भी प्रतिक्रिया या विरोध का विषय न बनाया जाए, यह मोहम्मद साहब के सम्मान और पवित्रता के लिए भी जरूरी है। उन्होंने आई लव मोहम्मद को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये की निंदा करते हुए प्रदेश सरकार से जनभावनाओं और धार्मिक पेशवाओं का सम्मान करने की मांग की, साथ ही कहा कि केवल नारों और पोस्टरों के आधार पर लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डालना अन्यायपूर्ण कृत्य है, जिससे बचा जाना चाहिए।