फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: One woman and two claimants..., both said - this is my wife, a unique case has come to light

UP: महिला एक और दावेदार दो..., दोनों बोले- ये मेरी पत्नी, इस जिले में सामने आया अनोखा मामला; अब पुलिस करेगी तय

Tue, 04 Nov 2025 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 04 Nov 2025 10:17 PM IST
सार

Saharanpur News:गांव चकबीबीपुर निवासी महिला को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। दोनों ही दावेदारों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
UP: One woman and two claimants..., both said - this is my wife, a unique case has come to light
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलकाना क्षेत्र के चकबीबीपुर निवासी एक महिला पर दो लोगों ने अपनी पत्नी होने का दावा किया है। दोनों लोगों और महिला ने थाने पर अलग-अलग तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं यह दिलचस्प मामला चर्चा का विषय बन गया है। 
विज्ञापन

 

गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी हरियाणा निवासी युवक के साथ हुई थी, जो सफल नहीं हो सकी। डेढ़ साल पहले विवाह विच्छेद के बाद उसने गांव के ही युवक से दूसरी शादी कर ली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसकी बहन और दूर की मौसी बार-बार उसके ससुराल आकर रुपयों की मांग करती हैं। मांग पूरी न होने पर वे उसे पति से अलग कराने की धमकी देतीं हैं। दूसरे पति ने भी तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के रिश्तेदार घर पर आकर हंगामा करते हैं और उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि महिला के पहले पति ने भी थाने में तहरीर दे दी। उसका कहना है कि महिला उसकी पत्नी है, जिसे चकबीबीपुर निवासी युवक बहला-फुसलाकर ले आया है। उसने आरोप लगाया कि महिला घर से सोने का मंगलसूत्र, बाली, अंगूठी और चांदी की पायल लेकर आई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद तय होगा कि महिला वास्तव में किसकी पत्नी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed