फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Troubled by debt, shopkeeper commits suicide in Saharanpur, money was stuck in the market

UP News: सहारनपुर में कर्ज से परेशान दुकानदार ने किया सुसाइड, बाजार में फंसा था रुपया, बढ़ता जा रहा था तनाव

Wed, 16 Jul 2025 09:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 16 Jul 2025 09:30 PM IST
सार

Saharanpur News: शहर की नुमाइश कैंप कॉलोनी निवासी पारस धींगड़ा की कपड़ों की दुकान थी। बीमारी के कारण लिया गया कर्ज वह उतार नहीं पा रहे थे। उधर, उधार लिए गए रुपये पर ब्याज लगातार बढ़ता जा रहा था।

विज्ञापन
UP News: Troubled by debt, shopkeeper commits suicide in Saharanpur, money was stuck in the market
पारस की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के नुमाइश कैंप निवासी दुकानदार पारस धींगड़ा (35) की देहरादून के अस्पताल में मौत हो गई। पारस ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

 

नुमाइश कैंप निवासी पारस ने चार दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से देहरादून रेफर कर दिया गया था। उस समय सामने आया था कि वह काफी दिनों से मानसिक रूप से तनाव में है। बुधवार को पारस ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पारस की तबीयत खराब हो गई थी। उनके उपचार के लिए बाजार से कर्ज लिया गया था। उनकी पंजाबी मार्केट में कपड़ों की दुकान भी है, लेकिन उनका रुपया बाजार में फंसा हुआ था। इसी कारण वह कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। चर्चा है कि इसी वजह से यह कदम उठाया है। 
पारस के परिवार में पत्नी और बेटी के अलावा अन्य सदस्य हैं। वहीं, सीओ प्रथम अशोक सिसोदिया का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

पहले भी कर्ज में आत्महत्या कर चुके लोग
जिले में कर्ज के चलते आत्महत्या करने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कर्ज में आत्महत्या करने का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी लोग कर्ज में दबकर आत्महत्या कर चुके हैं। 12 अगस्त 2024 को शहर कोतवाली क्षेत्र के किशनपुरा निवासी सौरभ बब्बर और उसकी पत्नी ने हरिद्वार में आत्महत्या कर ली थी। उन पर भी कर्ज था।  जनवरी 2025 में कोतवाली देहात क्षेत्र के नन्दी फिरोजपुर निवासी विकास, पत्नी रजनी ने जहर निगल लिया था। बेटी परी, पलक और बेटे विवेक को भी खिलाया था। इसमें पत्नी और बेटे की मौत हो गई थी। इन्होंने कर्ज लिया था।

ये भी देखें...
Saharanpur: कैराना सांसद इकरा हसन से अभद्र व्यवहार, एडीएम ने कहा- कार्यालय से बाहर जाइए    


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed