फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Sand-gravel trader shot in Deoband, four miscreants riding a bike committed the crime

UP News: देवबंद में रेत-बजरी व्यापारी को मारी गोली, बाइक सवार चार बदमाशों ने की वारदात

Wed, 02 Oct 2024 10:17 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 02 Oct 2024 10:17 PM IST
सार

व्यापारी को गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
UP News: Sand-gravel trader shot in Deoband, four miscreants riding a bike committed the crime
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणखंडी गांव से दुकान बंद कर घर जा रहे रेत-बजरी व्यापारी को बदमाशों ने गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यापारी को सरकारी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना बड़गांव के मुश्कीपुर गांव निवासी अनुज (24) पुत्र शमशेर पुंडीर की रणखंडी गांव में रेत-बजरी की दुकान है। रोजमर्रा की तरह अनुज देर शाम स्कूटी से घर लौट रहा था। जब वह अंबहेटा-मुश्कीपुर मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उस पर कई राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली अनुज की बाईं जांघ में लगी। वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिन्हें देख बदमाश फरार हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पीड़ित ने केवल इतना ही नहीं बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी, जो बाइक पर आए थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed