{"_id":"673cc1cc2fb35d33ec0fb903","slug":"up-news-saharanpur-s-oldest-and-biggest-hotel-sealed-memories-of-millions-of-city-residents-are-linked-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: सहारनपुर का सबसे पुराना और बड़ा होटल सील, जुड़ी हुई हैं लाखों शहर वासियों की यादें, ये है वजह...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सहारनपुर का सबसे पुराना और बड़ा होटल सील, जुड़ी हुई हैं लाखों शहर वासियों की यादें, ये है वजह...
Tue, 19 Nov 2024 10:20 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:20 PM IST
सार
नगर निगम ने एक करोड़ से ज्यादा का टैक्स बकाया होने पर यह कार्रवाई की है। यदि टैक्स जमा नहीं कराया जाता है, तो होटल नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन
होटल महारानी पर सील लगाती नगर निगम की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के बीचोंबीच घंटाघर पर स्थित सबसे पुराने और सबसे बड़े होटल महारानी को सील कर दिया गया है। गृहकर की 1.04 करोड़ रुपये की धनराशि जमा नहीं करने पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। यदि होटल स्वामी जल्द ही टैक्स की राशि जमा नहीं करते हैं तो नगर निगम नीलामी की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
नगर निगम के राजस्व विभाग के अधिकारी मंगलवार की शाम होटल पहुंचे और मुख्य दरवाजों व अन्य सभी दरवाजों को सील किया। कार्रवाई के लिए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संगीता यादव, कर निर्धारण अधिकारी श्रुति माहेश्वरी व कर निर्धारण अधिकारी सुधीर शर्मा व सुरेंद्र सिंह दल बल के साथ पहुंचे थे। उनके साथ तथा कैप्टन नरेश शर्मा व प्रवर्तन दल भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर निर्धारण अधिकारी सुधीर शर्मा ने बताया कि होटल महारानी जिसका भवन संख्या 2ए/2421 है, पर बीते कई वर्ष का ब्याज सहित एक करोड़ चार लाख रुपया टैक्स बकाया है। भवन स्वामियों को पूर्व में कई बार निगम अधिनियम 1959 की धारा 506 के अंतर्गत डिमांड नोटिस जारी किए गए। टैक्स जमा नहीं कराया गया।
इसके बाद होटल पर कई नोटिस चस्पा किए गए और व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क कर टैक्स जमा कराने के लिए कहा गया, लेकिन धनराशि जमा नहीं कराई गई। इसके बाद नगरायुक्त के निर्देश पर होटल को सील कर दिया गया है। नगर निगम प्रावधानों के अंर्तगत अब भवन को नीलाम करने की कार्रवाई की जाएगी।
करीब 15 साल से बंद हैं होटल
महारानी होटल कभी लोगों की पहली पसंद हुआ करता था, लेकिन यह बीते करीब 15 साल से बंद है। यही वजह है कि होटल स्वामी टैक्स जमा नहीं करा सके। करीब चार साल पहले भी नगर निगम ने सील करने की कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन तब होटल स्वामियों द्वारा कुछ टैक्स जमा करा दिया गया था।
महारानी होटल कभी लोगों की पहली पसंद हुआ करता था, लेकिन यह बीते करीब 15 साल से बंद है। यही वजह है कि होटल स्वामी टैक्स जमा नहीं करा सके। करीब चार साल पहले भी नगर निगम ने सील करने की कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन तब होटल स्वामियों द्वारा कुछ टैक्स जमा करा दिया गया था।