{"_id":"61d9924510f16d505f05203c","slug":"up-news-saharanpur-police-has-busted-a-illegal-arms-factory-and-two-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश: सहारनपुर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, भारी मात्रा में असलाह बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश: सहारनपुर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, भारी मात्रा में असलाह बरामद
Sat, 08 Jan 2022 07:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Jan 2022 07:01 PM IST
सार
सहारनपुर पुलिस ने एक अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भारी मात्रा में असलाह भी बरामद किया है।
विज्ञापन
अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में कस्बे से सटे सिंचाई विभाग के खंडहर में बेहट पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने भारी मात्रा में असलाह व इन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को कोतवाली में सीओ रामकरण सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विद्युत उपकेंद्र के सामने सिंचाई विभाग के खंडहर में छापा मारकर दो लोगों को अवैध हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में असलाह व इन्हें बनाने के उपकरण बरामद हुए है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी सरवर पुत्र इदरीश निवासी गांव हथछौया थाना झिंझाना जनपद शामली व पंकज पुत्र संजय निवासी अंबेहटा थाना नकुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
बरामद हथियार व उपकरण
सीओ ने बताया कि मौके से 12 बोर की दो बंदूक, दो तमंचे, 315 बोर के दो तमंचे, 12 बोर के पांच अधबने तमंचे, दो अधबने 315 बोर के तमंचे, तीन कारतूस, एक कारतूस का खोखा, सात लोहा पत्ती, लकड़ी के तीन बट, 12 बोर की पांच नाल लोहे की, 315 बोर की तीन नाल, चार रेती लोहा, दो सुंभी लोहा, 17 स्प्रिंग, 24 गरारी, 35 ट्रेगर पत्ती, चार प्लास, नौ बट्ट पत्ती लोहा, सात फर्में, चार स्क्रू, तीन ट्रेगर पत्ती, एक पेचकश, एक आरी, दो आरी के पत्ते, एक बंडल रेगमाल, एक आरी लकड़ी काटने वाली, एक संडासी, रौंदा लकड़ी छीलने वाला, दो लकड़ी काटने की सुंभी, पांच मीटर तांबे का तार, दो तमंचे की बॉडी, दो किग्रा कोयला, ड्रिल मशीन व एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश
अवैध हथियार बनाते गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के साथ कितने लोग और शामिल है। ये हथियार बनाकर इनकी सप्लाई किसे कर रहे थे। इसकी भी जा जांच की रही है। इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। - रामकरण सिंह, सीओ बेहट
यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार