फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Rajeev Upadhyay Yayawar of Saharanpur to be honored with Ganesh Shankar Vidyarthi

यूपी: राजीव उपाध्याय 'यायावर' को मिलेगा गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान, सहारनपुर शहर पर लिख चुके तीन पुस्तक

Sat, 25 Sep 2021 08:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 Sep 2021 08:13 PM IST
सार

सहारनपुर के शोधार्थी राजीव उपाध्याय यायावर को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान मिलेगा। उन्होंने बताया कि युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच 27 सितंबर 2014 को हिंदी साहित्य सेवा और भारतीय भाषाओं के उन्नयन के लिए गठित किया।

विज्ञापन
UP News: Rajeev Upadhyay Yayawar of Saharanpur to be honored with Ganesh Shankar Vidyarthi
शोधार्थी राजीव उपाध्याय यायावर - फोटो : amar ujala

विस्तार

इतिहास के जानकार एवं शोधार्थी राजीव उपाध्याय यायावर को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान मिलेगा। उन्हें यह सम्मान दिल्ली के युवा उत्कर्ष साहित्य मंच द्वारा दिया जाएगा। सम्मान ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से 26 सितंबर को दिया जाएगा।

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी साहित्य के मूर्धन्य साहित्यकार मारीशस निवासी श्री रामदेव धुरंधर करेंगे। कार्यक्रम में साहित्य एवं लेखन के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: बिजली को लगा चोरी का ‘करंट’, विभाग को 2100 करोड़ का घाटा, पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव ने बताया कि युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच 27 सितंबर 2014 को हिंदी साहित्य सेवा और भारतीय भाषाओं के उन्नयन के लिए गठित किया। इस मंच को हिंदी साहित्य की सेवा-कार्य को निर्बाध रूप करते हुए सात साल पूरे हो गए और आठवें महत्वपूर्ण वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह मंच प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय साहित्य महोत्सव एवं एवं सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजन करता रहा है। वर्तमान आयोजन में निम्नलिखित साहित्यकारों को उनकी उत्कृष्ट साहित्य सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

सहारनपुर के राजीव उपाध्याय यायावर को ऐतिहासिक पत्रकारिता में अपने अमूल्य योगदान के लिए गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता सम्मान दिया जा रहा है। राजीव उपाध्याय यायावर की अपने जनपद सहारनपुर पर तीन पुस्तक अपनी धरोहर, हमारा सहारनपुर और सहारनपुर का प्रकाशित हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: चौंकाने वाला सच: दो दशक में अकूत संपत्ति का मालिक बन बैठा मौलाना कलीम सिद्दीकी, पढ़ें शुरू से आखिरी तक की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed