फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: mother and daughter found corona positive in Saharanpur city

ओमिक्रॉन का खतरा: मां-बेटी मिलीं कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए 16 लोग, जिले में मिल चुके 32 हजार से ज्यादा केस

Thu, 09 Dec 2021 10:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Dec 2021 10:43 PM IST
सार

सहारनपुर में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। गुरुवार को मां-बेटी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन
UP News: mother and daughter found corona positive in Saharanpur city
कोरोना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले मिशन कंपाउंड निवासी 59 वर्षीय मरीज की सास और पत्नी (मां-बेटी) भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को आई है। संक्रमित मिली मां-बेटी के संपर्क में 16 लोग आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजा है। इसके बाद जनपद में अभी तक मिले कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 32,908 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


मिशन कंपाउंड निवासी करीब 15 दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने के लिए फरीदाबाद गए थे। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके चलते उन्हें जनपद के दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर उनकी कोरोना जांच कराई गई , जो छह दिसंबर को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने मरीज को निजी अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में शिफ्ट कराया। चिकित्सा विभाग ने उनके संपर्क में आए करीब 150 लोगों के नमूने लेकर आरटी-पीसीआर जांच के लिए लैब भेजे थे, जिनमें से मरीज की सास और पत्नी की कोरोना रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है। दोनों की हालत सामान्य बताई गई है, जिसके चलते उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। इतना ही नहीं, विभाग ने सास और पत्नी के संपर्क में आए 16 अन्य लोगों के नमूने लेकर भी आरटी-पीसीआर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। 
विज्ञापन


पीपीई किट पहनकर लेंगे यात्रियों का नमूना 
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से प्रभावित देशों से जनपद में लौट रहे यात्रियों को लेकर चिकित्सा विभाग के अधिकारी चिंतित हैं। यात्रियों से किसी तरह का संक्रमण ना फैले। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के लिए नमूना लेने वाले कर्मियों को पीपीई किट पहनकर ही नमूना लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

जनपद में रोजाना लोग विदेश से आ रहे हैं। बुधवार को विदेशों से 184 यात्री सहारनपुर लौटे थे, जिनमें 27 यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों के थे। गुरुवार को विदेशों से 60 यात्री जनपद में लौटे हैं, जिनमें से सात यात्री ओमिक्रॉन प्रभावित देशों के हैं। प्रत्येक यात्री की कोरोना जांच आरटी-पीसीआर हो रही है। ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से लौटने वाले यात्रियों का नमूना लेने के लिए पीपीई किट पहनने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे संक्रमण फैलने की कोई गुंजाइश ना रहे। 

पहले सात दिन रहना होगा होम क्वारंटीन 
नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि अब विदेश से लौटने वाले यात्रियों की तुरंत कोरोना जांच नहीं होगी। शासन से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार विदेश से लौटने वालों को पहले सात दिन तक होम क्वारंटीन रहना होगा। होम क्वारंटीन पूरा होने के बाद आरटी-पीसीआर से कोरोना जांच कराई जाएगी। 

यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। विदेश के साथ ही अन्य राज्यों से आने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। कोरोना जांचें भी कराई जा रही हैं। लोगों से अपील है कि वह सावधानी बरतें। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed