फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Investigation started on 473 Maktabs of Saharanpur, Shamli and Muzaffarnagar

UP News: सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के 473 मकतबों की जांच शुरू, एटीएस ने संचालकों से मांगी ये जानकारी

Wed, 30 Oct 2024 07:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 30 Oct 2024 07:10 PM IST
सार

एटीएस ने मकतबों में जाकर संचालक का नाम, बच्चों की संख्या, आय का साधन आदि की जानकारी मांगी। 

विज्ञापन
UP News: Investigation started on 473 Maktabs of Saharanpur, Shamli and Muzaffarnagar
मकतब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडल के 473 मकतबों को लेकर एटीएस की टीम ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार को टीम ने महानगर के कई मकतबों पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान पंजीकरण से लेकर संपत्ति और फंडिंग समेत आठ बिंदुओं पर संबंधित लोगों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन

दरअसल, मंडल में 473 मकतबों को लेकर कुछ दिन पहले मुख्यालय की तरफ से जांच के आदेश दिए गए थे। इसकी जिम्मेदारी एटीएस देवबंद की टीम को दी गई है। शामली में 190, मुजफ्फरनगर में 165 और सहारनपुर में 118 मकतब जांच के दायरे में आए हैं। जांच के लिए जिला अल्पसंख्यक अधिकारियों से भी रिकॉर्ड मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिन मकतबों को लेकर शासन की तरफ से जांच की सूची भेजी गई है, उन्हें लेकर कुछ शिकायतें मिली थीं। कुछ मकतब ऐसे भी बताए जा रहे हैं जो बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। ऐसे मकतबों पर शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा इनकी संपत्ति, छात्रों की संख्या और कहां से फंडिंग हो रही है, इसकी भी जांच शुरू की गई है।
 
विज्ञापन

टीम को उपलब्ध कराई जानकारी
मंगलवार शाम और बुधवार को एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के सदस्य नगर व देहात के मदरसों और छोटे मकतबों पर पहुंचे। मकतबों में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या, मदरसे के संचालक का नाम और मकतब चलाने के लिए आय के साधन के बारे में जानकारी ली। एक मदरसा संचालक ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह बाहर गए हुए थे। उनके पीछे दो युवक मदरसे में आए थे। उन्होंने पूछताछ की, टीम को सारी जानकारी उपलब्ध कराई गई। 

यह होते हैं मकतब
मकतब छोटे मदरसों की तरह होते हैं। यहां छोटे बच्चों को दीनी तालीम दी जाती है। बड़ी संख्या में गांव के छोटे-छोटे भवनों में भी मकतब चल रहे हैं, जिन्हें लेकर जांच के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed