फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News in Hindi: Entrepreneur Ankur Aggarwal will be cremated in Saharanpur at today

आईएएस लव अग्रवाल ने दिया भाई की अर्थी को कंधा, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 19 Jan 2021 01:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Jan 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
UP News in Hindi: Entrepreneur Ankur Aggarwal will be cremated in Saharanpur at today
सहारनपुर में आईएएस लव अग्रवाल ने भाई के शव को कंधा दिया। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में उद्यमी अंकुर अग्रवाल का शव हकीकतनगर स्थित श्मशान घाट पर लाया गया। इस दौरान बड़े भाई आईएएस लव अग्रवाल ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहर के अनेक गण्यमान्य लोगों और उद्यमियों ने दुख जताया।

विज्ञापन


ये है मामला
युवा उद्यमी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव आईएएस लव अग्रवाल के छोटे भाई अंकुर अग्रवाल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी के पास ही एक खेत में मिला है। शव के पास ही लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है। अंकुर अग्रवाल (42 वर्षीय) का परिवार दिल्ली रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहता है। अंकुर के पिता केजी अग्रवाल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में प्रथम मेटल के नाम से इनकी फैक्टरी है। सोमवार को करीब तीन बजे परिजनों ने सरसावा थाना पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि अंकुर दोपहर 12 बजे फैक्टरी गए थे, उसके बाद से संपर्क नहीं हो रहा है। तलाश करने पर उनका शव खेत में मिला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: लड़कियां सप्लाई करता था आफताब, पूछताछ में खुला ऐसा राज, अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के साथ डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि मौके की स्थिति से मामला आत्महत्या का लग रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed