फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Head warden of Saharanpur jail suspended, was doing such work with prisoners

UP : सहारनपुर जेल का हेड वार्डन सस्पेंड, बंदियों से वसूल रहा था रंगदारी; जेलर ने तुरंत लिया एक्शन

Thu, 15 May 2025 01:08 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 15 May 2025 01:08 AM IST
सार

हेड वार्डन जगदीश प्रसाद निम पर बंदियों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाया था। जेलर ने जांच की तो उन पर लगे आरोप सही पाए गए। वहीं कार्रवाई होने पर हेड वार्डन ने भी जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा दिए। 

विज्ञापन
UP News: Head warden of Saharanpur jail suspended, was doing such work with prisoners
Suspended - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जिला जेल में तैनात हेड वार्डन जगदीश प्रसाद निम को बंदियों से अवैध वसूली और उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बंदियों ने उनकी शिकायत की थी। शिकायत जेल अधीक्षक तक पहुंचने पर मामले को गंभीरता से लिया गया।
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद निम जिला जेल में हेड वार्डन के पद पर तैनात थे। उन पर कुछ बंदियों ने अवैध वसूली का आरोप लगाया था। इसके बाद जेल अधीक्षक ने बंदियों से पूछताछ की, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई। इसके बाद हेड वार्डन से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पूछताछ के लिए बुलाने पर उन्होंने अधिकारियों से दुर्व्यवहार भी किया, जिस पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन के बाद हेड वार्डन जगदीश प्रसाद ने डीआईजी जेल को पत्र लिखकर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में कई अनियमितताएं चल रही हैं और अधिकारी समय से ड्यूटी पर नहीं आते। पत्र में कई अन्य शिकायतें भी दर्ज की गईं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी जेल ने पूरे प्रकरण पर जांच बैठा दी है। 

एक टीम हेड वार्डन पर लगे आरोपों की जांच करेगी, जबकि दूसरी टीम अन्य अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की सच्चाई सामने लाएगी। उधर, जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश का कहना है कि हेड वार्डन के खिलाफ बंदियों का उत्पीड़न कर वसूली की शिकायत मिली थी। प्रथम दृष्टया जांच के बाद निलंबन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed