फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: girl baby child killed by dogs in village of Saharanpur city

यूपी: खूंखार कुत्तों ने ढाई साल की मासूम को बनाया निवाला, खून से सने मिले कपड़े, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 07 Apr 2022 06:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Apr 2022 06:53 PM IST
सार

सहारनपुर में फिर एक दर्दनाक घटना सामने आई है। खूंखार कुत्तों ने ढाई साल की मासूम बच्ची को निवाला बना लिया। बच्ची के खून से सने हुए कपड़े खेत में पड़े मिले। वहीं बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP News: girl baby child killed by dogs in village of Saharanpur city
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के तीतरों थाना क्षेत्र के गांव झाड़वन में खूंखार कुत्तों ने ढाई साल की मासूम को निवाला बना लिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

  
बताया गया कि कोल्हू पर काम करने वाले श्रमिक लोकेंद्र की ढाई वर्षीय मासूम बेटी कोयल को अवारा कुत्तों ने निवाला बना लिया। मासूम बच्ची बुधवार की रात अपनी मां सोनिया के साथ कोल्हू पर बनाई गई झोपड़ी में सो रही थी। परिजनों के अनुसार रात्रि में किसी समय बच्ची उठकर झोपड़ी से बाहर चली गई। इसी दौरान कुत्तों ने मासूम बच्ची को पकड़ लिया और खींच कर जंगल में ले गए। जहां पर कुत्तों ने मासूम को अपना निवाला बना लिया। 
विज्ञापन


वहीं सुबह चार बजे मां सोनिया को बेटी कोयल दिखाई नहीं दी। बेटी की तलाश की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि में जंगल में बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी थी। तलाश करने पर जंगल में एक खेत के पास बच्ची के खून से सने कपड़े और शरीर के कुछ अवशेष मिले। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र का मर्डर: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पंचायत में मारी थीं गोलियां, अब सदमे में पूरा गांव

कुत्तों के हमले की जनपद में बीते पांच दिनों में यह दूसरी घटना है। रविवार को चिलकाना में भी पांच साल की मासूम शिफा को कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया था। जिला प्रशासन की ओर से अभी तक खूंखार कुत्तों को पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: सिपाही का खौफनाक कारनामा: बदहवास थी मां, बोली मेरा तो सब कुछ ही उजड़ गया, दर्दनाक है पिता-पुत्र की हत्या की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed