फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Father and son have died in road accident mother other son injured

टूटा गमों का पहाड़ : दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और बच्चा घायल, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 16 Apr 2022 07:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Apr 2022 07:52 PM IST
सार

दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP News: Father and son have died in road accident mother other son injured
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और एक बच्चा घायल हो गए। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


गंगोह-नानौता मार्ग पर हुआ हादसा
गंगोह-नानौता मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव छुछकपुर निवासी सुंदरलाल पुत्र वीर सिंह (40) और उसके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पत्नी उषा और एक बच्चा घायल हो गए। दंपती बाइक पर अपने दो बच्चे के साथ नानौता की ओर से लौट रहे थे। गेहूं से भरी पिकअप गाड़ी का एक्शन टूटने से गाड़ी उनकी बाइक के ऊपर गिर गई। जिससे पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगी के बुलडोजर से बड़ी कार्रवाई: सहारनपुर में भूमाफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जब्त, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: मुठभेड़ की तस्वीरें: लाडले बेटे को देख छलक उठीं पिता की आंखें, नौ दिन पहले हुआ था जकी का अपहरण, घर में लौटीं ईद जैसी खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed