{"_id":"60d46aa00de682248c2d0d80","slug":"up-news-an-attempt-was-made-to-sexually-assault-on-a-girl-child-in-a-village-in-saharanpur-and-a-man-died-under-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी की जमकर धुनाई, एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी की जमकर धुनाई, एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Thu, 24 Jun 2021 07:25 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:25 PM IST
सार
यहां एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। वहीं गुस्साए परिजनों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। उधर, एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के छुटमलपुर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली। इसके विरोध में बच्ची के पक्ष के लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान एक ग्रामीण की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दिए जाने पर बिना किसी कार्रवाई के लौट गई।
विज्ञापन
फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे आठ साल की एक बच्ची अपने छोटे भाई के साथ दुकान की तरफ आई थी। इसी दौरान एक युवक ने बच्ची के भाई को सौ रुपये का नोट देकर कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया, जबकि बच्ची को दुकान के अंदर ले जा कर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची शोर मचाती हुई किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूट कर अपने घर भाग गई। उसने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वे इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट के दौरान बीच बचाव करा रहा एक ग्रामीण अचानक बेसुध सा हो गया। ग्रामीण उसे लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और जांच पड़ताल की, लेकिन दोनों पक्षों ने कार्रवाई से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस लौट आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वे मौके पर गए थे, लेकिन मृतक के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना कर दिया है। फिर भी यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ सदर अजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस गांव में गई थी। यदि कोई तहरीर आती है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन