फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: Administration team freed government land and illegal colony by bulldozer in Saharanpur

सहारनपुर में चला बुलडोजर: सरकारी संपत्ति को कराया कब्जा मुक्त, अवैध कॉलोनी में भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

Tue, 10 May 2022 08:40 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 10 May 2022 08:40 PM IST
सार

सहारनपुर में आज कई जगहों पर बुलडोजर चला। प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया है।

विज्ञापन
UP News: Administration team freed government land and illegal colony by bulldozer in Saharanpur
सहारनपुर में चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में सरकारी संपत्ति को कब्जामुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ लबकरी गांव में पशुओं के चारागाह और तालाब की भूमि को कब्जामुक्त करा दिया। उधर, मल्हीपुर रोड पर भी अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चला।

विज्ञापन


तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर लेकर लबकरी गांव में पहुंची। यहां खसरा नंबर 336 रकबई 0.113 (चारागाह) हेक्टेयर सरकारी भूमि पर नरेश पुत्र कश्मीरा ने अवैध रूप से कब्जा कर उस पर चहारदीवारी का निर्माण कर लिया था। जिसे ग्राम प्रधान की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद खसरा नंबर 69 रकबई 0.052 को ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा मुक्त कराया गया। उक्त भूमि तालाब की है। जिस पर ग्रामीण कलीराम पुत्र रायमल ने अवैध कब्जा कर रखा था। कलीराम ने इस भूमि पर गन्ने की फसल बो रखी थी। अधिकारियों इसकी पैमाइश कराकर इसे कब्जा मुक्त करा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि जहां कहीं भी सरकारी संपत्ति अथवा तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत मिल रही है तो तुरंत वहां टीम भेजकर उसे कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। उन्होंने चेताया यदि कब्जा मुक्त की गई सरकारी भूमि पर दोबारा से कब्जा किया गया तो जांच कराकर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में सीएम योगी: ऐसा पहली बार- चंद घंटों का दौरा और इन प्रसिद्ध स्थानों पर घूमे मुख्यमंत्री, देखें हर कार्यक्रम की खास तस्वीरें

अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण किया 
विकास क्षेत्र के जोन चार के तहत मल्हीपुर रोड पर दो लोगों द्वारा करीब 40 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। जिसमें सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। बड़ी संख्या में प्लॉट बेचे जा चुके हैं। प्लॉट स्वामियों ने नीव आदि भरी हुई है। 

यह भी पढ़ें: सीएम का मेरठ दौरा: विक्टोरिया पार्क पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पढ़िए कार्यक्रम का पूरा अपडेट

वहीं मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी के जरिए कॉलोनी में हुए सड़क और नीव आदि के निर्माणों को ध्वस्त किया। टीम में अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा, सहायक अभियंता पीके शर्मा, अवर अभियंता प्रदीप कुमार गोयल आदि शामिल रहे। उधर, विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को नकुड़-गंगोह रोड और टपरी रोड पर हो रहे अनाधिकृत निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed