फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A youth has death by shot during police raid in a village of Saharanpur

देवबंद: पुलिस की दबिश के दौरान गोली लगने से युवक की मौत, पोस्टमार्टम की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

Sun, 05 Sep 2021 09:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 05 Sep 2021 09:05 PM IST
सार

देवबंद में पुलिस की दबिश के दौरान एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की गोली से ही युवक की मौत हो हुई है। अब पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

विज्ञापन
UP News: A youth has death by shot during police raid in a village of Saharanpur
दबिश के दौरान युवक की गोली लगने से मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में देवबंद के गांव थीतकी में पुलिस की दबिश के दौरान गोकशी के एक आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसे खुद की ही गोली लगी, जबकि ग्रामीणों ने पुलिस पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मौत का सच जानने के लिए पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

विज्ञापन


शनिवार देर रात गोकशी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने थीतकी गांव के जंगल में छापा मारा। पुलिस को देख गोकशी कर रहे लोग वहां से भागने लगे। भागते समय जीशान (43) पुत्र मोहसिन को पैर में गोली लग गई। जीशान को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से करीब 250 किलो मांस और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि चार लोग फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं, एसएसपी डा. एस चनप्पा का कहना है कि जीशान के पास तमंचा था। भागते समय गोली चल गई, जो कि उसके ही पैर में जा लगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में जीशान के परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने दबी जुबान में पुलिस पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम की होगी वीडियोग्राफी
जीशान की मौत का सच जानने के लिए पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का पैनल तैयार किया गया है। परिजनों की मांग पर अधिकारियों ने पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed