फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A youth died due to air gun firing in Saharanpur

यूपी : एयर गन से हुई फायरिंग में युवक की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Mon, 07 Jun 2021 12:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 07 Jun 2021 12:05 PM IST
सार

युवक की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। एयर गन की फायरिंग में युवक घायल हो गया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
UP News: A youth died due to air gun firing in Saharanpur
फाइल फोटो।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के कोतवाली मंडी क्षेत्र में एयर गन की फायरिंग में घायल हुए युवक की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग निवासी सलमान ने आंधी के दौरान अपनी छत पर खड़े होकर एयर गन से फायरिंग की थी, जिसमें पड़ोस में रहने वाला अजीम गोली लगने से घायल हो गया। एक गोली जांघ में तो दूसरी हाथ में लगी थी। अजीम का दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां पर रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। आरोपी युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मोहल्ले में हंगामा किया। पता लगने पर कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ चंद्रप्रकाश शर्मा का कहना है कि फायरिंग में घायल युवक की मौत हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed