फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A girl of eight year has died road accident in Saharanpur

दर्दनाक हादसा: बाइक ने आठ साल की बच्ची को मारी टक्कर, मौत, परिजनों ने बिना कार्रवाई किया सुपुर्द-ए-खाक

Thu, 25 Nov 2021 09:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Nov 2021 09:46 PM IST
सार

सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के बच्ची के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन
UP News: A girl of eight year has died road accident in Saharanpur
बच्ची का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

विज्ञापन


जनपद मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार निवासी आठ वर्षीय अलशिफा पुत्री दिलशाद कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला डेरा इलाहीपुरा निवासी अपने नाना जहांगीर के घर आई हुई थी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात अलशिफा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहल्ले के लोग और परिजन बच्ची को चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ द्वितीय नीरज सिंह ने बताया कि परिजनों ने कार्रवाई इनकार कर दिया, जिसके बाद बिना पोस्टमार्टम के बच्ची के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जांच में सामने आया है कि बच्ची को बाइक सवार युवक ने टक्कर मारी थी।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed