{"_id":"615881ec8ebc3ea78043afb2","slug":"up-news-a-child-has-died-from-electric-current-in-deoband-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"देबवंद में बड़ा हादसा: एचटी लाइन की चपेट में आकर बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देबवंद में बड़ा हादसा: एचटी लाइन की चपेट में आकर बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
Sat, 02 Oct 2021 09:29 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 02 Oct 2021 09:29 PM IST
सार
सहारनपुर के देवबंद में शनिवार को एक बच्चे की बिजली लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में देवबंद के दुगचाड़ी गांव में पॉवर कॉरपोरेशन की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। एक मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने देवबंद-मंगलौर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लाइन हटाए जाने तक ग्रामीणों ने जाम खोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
दुगचाड़ी गांव निवासी रोहताश सिंह का सात वर्षीय बेटा पीयूष शनिवार को छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह छत के ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करीब पहुंच गया। लाइन चालू होने के चलते वह उसकी चपेट में आ गया। परिवार के लोग तुरंत उसे लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पीयूष की मौत से परिवार में मातम पसर गया। वहीं, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने देवबंद-मंगलौर मार्ग पर जाम लगा दिया और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भीषण विस्फोट: तेज धमाके से दहल उठा पूरा इलाका, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, चार की मौत
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसडीएम राकेश कुमार, सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय और इंस्पेक्टर योगेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने जाम खोलने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी: घर से मंदिर के लिए निकली थी युवती, सिरफिरे आशिक ने रास्तें में रोककर बरसाईं गोलियां, फिर खुद घर जाकर उठाया खौफनाक कदम
ग्रामीणों का आरोप था कि उक्त लाइन की वजह से पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं। हर बार उन्होंने निगम अधिकारियों से लाइन को यहां से हटाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बच्चे की मौत हुई है। उन्होंने अधिकारियों से दो टूक कहा कि जब तक विद्युत लाइन आबादी के बीच से नहीं हटाई जाती वह जाम नहीं खोलेंगे। अधिकारियों ने कई घंटे तक जाम खुलवाने का प्रयास किया।