फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A case of fraud of crores of rupees has come to the fore from the account of the account holders and one accused has been arrested in Saharanpur

करोड़ों के गबन का मामला: आरोपी पोस्टमैन का बेटा गिरफ्तार, लापता पिता की तलाश जारी, ये है पूरा मामला

Thu, 09 Sep 2021 11:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 Sep 2021 11:32 PM IST
सार

सहारनपुर में करोड़ों के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पोस्टमैन के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। अभी आरोपी पोस्टमैन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
UP News: A case of fraud of crores of rupees has come to the fore from the account of the account holders and one accused has been arrested in Saharanpur
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के खुर्रमपुर डाकघर में नौ गांवों के करीब दो हजार खाताधारकों के खाते में हुए करोड़ों रुपये के गबन के मामले में डीएम के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पोस्टमैन और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पोस्टमैन के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पोस्टमैन लापता है।

विज्ञापन


पुलिस ने खुर्रमपुर निवासी कौशल्या पत्नी हरीश कुमार की तरफ से एफआईआर दर्ज की है। पिछले दिनों डाकघर से जुड़े खाताधारकों ने डीएम से मिलकर डाकघर के पोस्टमैन पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया था। इस मामले में डीएम ने बेहट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए और साथ ही इसकी जांच एसडीएम व सीओ बेहट को सौंपी। कौशल्या ने कहा डाकघर के पोस्टमैन राजेश कुमार ने करीब दो हजार खाताधारकों को फर्जी पासबुक जारी कर उनके द्वारा जमा कराई करोड़ों रुपये की धनराशि का गबन किया है। 
विज्ञापन


बताया गया कि मुख्य डाकघर मुजफ्फराबाद के डाककर्मियों ने उनके खातों से संबंधित फर्जी पासबुक और अन्य दस्तावेज जला दिए। अकेले उसके, उसकी बेटी और बेटी की बेटी के खातों में जमा कराई 13.50 लाख रुपये की धनराशि का गबन किया है। इसी तरह नौ गांवों के दो हजार खाता धारकों के करोड़ों रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में आरोपी पोस्टमैन और उसके पुत्र अंशुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमैन के पुत्र अंशुल को गिरफ्तार किया, जबकि पोस्टमैन लापता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा आरोपी पोस्टमैन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed