फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: 49 Mughal coins made of silver-like metal found in a farmer's field in Saharanpur

UP News: सहारनपुर में खेत में मिले चांदी जैसी धातु के मुगलकालीन 49 सिक्के, अरबी में लिखा सन् 1035, फोटो देखें

Mon, 28 Oct 2024 07:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 28 Oct 2024 07:49 PM IST
सार

किसान अपने खेत को समतल कराने के लिए ट्रैक्टर चलवा रहा था। तभी एक गुल्लक नुमा पात्र में ये सिक्के बरामद हुए। पूरे गांव में खबर फैल गई तो पुलिस आ गई और सिक्के जब्त कर लिए। 

विज्ञापन
UP News: 49 Mughal coins made of silver-like metal found in a farmer's field in Saharanpur
बरामद किए गए सिक्के। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छुटमलपुर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव चौबारा में खेत से मिट्टी उठाने के दौरान खोदाई करते समय मुगलकालीन चांदी जैसी धातु के 49 सिक्के मिले हैं। पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेते हुए एसडीएम और पुरातत्व विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन

 

गांव के मोबीन पुत्र महबूब का खेत काफी ऊंचा नीचा है। उसने खेत को समतल बनाने का ठेका गांव के ही जीशान को दे रखा था। जीशान ट्रैक्टर की मदद से जब खेत के ऊंचे स्थान से मिट्टी खोदाई कर उठवा रहा था तो अचानक एक गुल्लक नुमा पात्र मिला। मजदूरों ने इसे फोड़ा तो इसमें चांदी जैसी धातु के सिक्के मिले। कुछ ही देर में यह बात पूरे गांव में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मजदूरों ने आसपास और भी खोदाई की, लेकिन इसके अलावा और कुछ नहीं मिला। इसके बाद किसी ने फतेहपुर थाना पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर थाने लौट आई।
विज्ञापन

सिक्कों में कुछ पर फारसी भाषा में शाहजहां और मोहम्मद शाह के बारे में अंकित है। इन पर हिजरी सन 1035 खुदा हुआ है। पुलिस ने बताया कि सिक्कों की बरामदगी के बारे में एसडीएम बेहट और पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी है। वहां से टीम आने के बाद सिक्कों को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed