{"_id":"69208aa83748185c80031232","slug":"up-more-than-50-students-of-saharanpur-studying-in-al-falah-university-returned-home-2025-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे सहारनपुर के 50 से अधिक छात्र घर लौटे, पढ़ाई पूरी होगी या नहीं, मन में संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे सहारनपुर के 50 से अधिक छात्र घर लौटे, पढ़ाई पूरी होगी या नहीं, मन में संशय
Fri, 21 Nov 2025 09:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 21 Nov 2025 09:22 PM IST
सार
Saharanpur News: दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी की जांच शुरू हो गई है। इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र सबसे ज्यादा जिले में लौटकर आए हैं। अगले साल जुलाई में परीक्षा परिणाम आना था।
विज्ञापन
अल फलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली धमाकों के बाद जांच के घेरे में आई अल फलाह यूनिवर्सिटी के भविष्य को लेकर पैदा हुई अनिश्चितता ने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। पढ़ाई पूरी हो पाएगी या नहीं, यह सोचकर जिले के 50 से अधिक विद्यार्थी परेशान हैं। वह घर लौट आए हैं। जुलाई में परीक्षा परिणाम आना था।
विज्ञापन
छह नवंबर को सहारनपुर से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। उसे जम्मू-कश्मीर पुलिस पकड़कर ले गई थी। इसके बाद दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को धमाका हुआ था। घटना से फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी जांच के घेरे में आई। इससे यूनिवर्सिटी में गतिविधियां ठप होने और कैंपस बंद रहने से विद्यार्थियों की शिक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई माह में छात्रों का परिणाम जारी होना था, लेकिन हालात बिगड़ने से सभी प्रक्रिया रुक गई। छात्रों का कहना है कि उन्हें इस बात का तनाव है कि उनकी पढ़ाई आगे चल पाएगी या नहीं। कई विद्यार्थी बीटेक, बीएससी, बीए समेत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में अध्ययन कर रहे थे।
छात्रों को आशंका है कि यदि यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई लंबी चली या मान्यता से जुड़े निर्णय प्रभावित हुए तो उनकी वर्षों की मेहनत, समय और लाखों रुपये की फीस बर्बाद हो सकती है। अभिभावकों ने भी स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा पर उन्होंने बड़ी रकम खर्च की है और अब वह असमंजस में हैं। अभिभावकों ने सरकार से मांग की है कि विद्यार्थियों के हितों को देखते हुए तत्काल समाधान निकाला जाए।
मेडिकल और इंजीनियरिंग के सबसे ज्यादा छात्र लौटे
अल फलाह यूनिवर्सिटी से लौटे विद्यार्थियों में सबसे अधिक संख्या मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों की है। इसमें लगभग 20 विद्यार्थी इंजीनियरिंग से जुड़े थे, जबकि करीब 15 विद्यार्थी मेडिकल पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत थे। इसके अलावा कई छात्र पैरामेडिकल और डिप्लोमा कोर्स भी कर रहे थे।
अल फलाह यूनिवर्सिटी से लौटे विद्यार्थियों में सबसे अधिक संख्या मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों की है। इसमें लगभग 20 विद्यार्थी इंजीनियरिंग से जुड़े थे, जबकि करीब 15 विद्यार्थी मेडिकल पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत थे। इसके अलावा कई छात्र पैरामेडिकल और डिप्लोमा कोर्स भी कर रहे थे।