फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Lab technician committed suicide by hanging himself in Saharanpur

UP : सहारनपुर में लैब टेक्नीशियन ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में चार दोस्तों पर प्रताड़ना का आरोप

Mon, 10 Mar 2025 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 05:42 AM IST
सार

मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने चार दोस्तों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
UP: Lab technician committed suicide by hanging himself in Saharanpur
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना जनकपुरी क्षेत्र की होमगार्ड वाली गली में किराए के मकान में रह रहे लैब टैक्नीशियन ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने चार दोस्तों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में चारों दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अजय कुमार (25) पुत्र सुनील कुमार निवासी उमरी मजबता थाना बड़गांव के रूप में हुई। वह शहर में दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लैब टैक्नीशियन के पद कार्यरत थे। थाना जनकपुरी क्षेत्र में जनकनगर स्थित होमगार्ड वाली गली में किराए पर कमरा लिया हुआ था। एक दिन पहले अजय ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके साथ रहने वाले अन्य युवकों ने पुलिस को जानकारी दी। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा।
विज्ञापन


जांच पड़ताल की तो कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें सागर, गौरव, अरविंद और महतराम का जिक्र है। अजय ने लिखा कि इनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। यह सभी अजय के साथ अस्पताल में ही काम करते हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर सुसाइड नोट नहीं दिखाने का आरोप लगाया
ताऊ जसवीर सिंह ने पुलिस पर अजय के कमरे से मिला सुसाइड नोट नहीं दिखाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने सुसाइड नोट का फोटो खींचने की कोशिश की तो उन्हें मना कर दिया गया। उन्होंने मृतक की बाइक, सोने की चेन, मोबाइल गायब होना भी बताया। आरोप यह भी लगाया कि पुलिस ने सामान गायब होने का भी जिक्र नहीं किया है।


हर बिंदु पर चल रही जांच
अजय की मौत के मामले में जांच चल रही है। मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed