Meerut: सपा नेता की रिंग सेरेमनी के फोटो देखकर महिला ने किया हंगामा, बोली-तीन साल से रिश्ते में था धोखा
मेरठ में सपा नेता की रिंग सेरेमनी के फोटो वायरल होते ही विवाहित महिला ने उनके घर के बाहर हंगामा कर दिया। महिला का दावा है कि सपा नेता से उसके तीन साल से संबंध हैं और उन्होंने दो करोड़ रुपये लिए।
विस्तार
मेरठ में सपा नेता और बुलंदशहर निवासी एक महिला नेता की रिंग सेरेमनी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को कस्बे में हंगामा मच गया। बताया गया कि एक विवाहित महिला सपा नेता के घर के बाहर पहुंची और सड़क पर ही शोर मचाने लगी।
महिला का आरोप है कि सपा नेता से उसके तीन साल से संबंध थे और इस दौरान नेता ने उससे करीब दो करोड़ रुपये भी ऐंठ लिए। महिला का कहना था कि अब सपा नेता ने दूसरी महिला नेता से सगाई कर उसे धोखा दिया है।
यह भी पढ़ें: होली गई दीपावली आई: ट्रायल जारी लेकिन शताब्दीनगर तक नहीं चली नमो भारत! NCRTC के दावों पर भड़के लोग
जैसे ही सपा नेता और परिवार को जानकारी हुई, वे मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रही महिला को घर के अंदर ले गए। करीब दो घंटे तक घर का दरवाजा बंद रखकर बातचीत होती रही। कुछ देर बाद महिला घर से बाहर निकली और अपनी कार में बैठकर चली गई।
बताया गया कि हंगामा करने वाली महिला अपने पति से अलग रहती है और खुद को किसी कंपनी की एमडी बताती है। वहीं, जिस महिला नेता से सपा नेता की सगाई हुई है, वह बुलंदशहर की निवासी हैं और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और थाने में भी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।