फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Imran, a criminal carrying a reward of Rs 1 lakh, was killed in an encounter, station in-charge also shot

UP: सहारनपुर में मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश इमरान ढेर, डकैती-लूट के 13 मुकदमे दर्ज; इंस्पेक्टर घायल

Mon, 06 Oct 2025 09:09 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 06 Oct 2025 09:09 AM IST
सार

Saharanpur News: सरसावा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बदमाशों को रोकना चाहता तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में शामली निवासी बदमाश इमरान की मौत हो गई। 

विज्ञापन
UP: Imran, a criminal carrying a reward of Rs 1 lakh, was killed in an encounter, station in-charge also shot
इमरान की फाइल फोटो और मौके पर पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सरसावा क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक लाख का इनामी बदमाश इमरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

 

UP: Imran, a criminal carrying a reward of Rs 1 lakh, was killed in an encounter, station in-charge also shot
मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को बाइक लूट कर फरार हुए बदमाशों की सूचना मिली थी। थाना सरसावा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने संदिग्ध बाइक को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Imran, a criminal carrying a reward of Rs 1 lakh, was killed in an encounter, station in-charge also shot
पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। - फोटो : अमर उजाला
घायल बदमाश की पहचान इमरान निवासी सोंटापुर रसूलपुर, जिला शामली के रूप में हुई है। इमरान पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में डकैती, लूट, गैंगस्टर सहित करीब 13 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस द्वारा उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन

मुठभेड़ में गागलहेड़ी थाना प्रभारी को भी हाथ में गोली लगी, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। एसएसपी आशीष तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जानकारी ली। भागे बदमाशों की तलाश जारी है।

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में बदमाशों और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed