फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: 'I Love Mohammed' poster waved after Friday prayers in Saharanpur, police immediately caught it

UP: सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद लहराया 'आई लव मोहम्मद' का पोस्टर, पुलिस ने पकड़कर किया ये काम

Fri, 26 Sep 2025 02:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 26 Sep 2025 02:05 PM IST
सार

Saharanpur News: शहर में जुमे की नमाज के बाद एक युवक ने पोस्टर निकाला और लहराने लगा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
UP: 'I Love Mohammed' poster waved after Friday prayers in Saharanpur, police immediately caught it
युवक से पोस्टर छीनती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर में जुमे की नमाज के दौरान एक युवक ने 'आई लव मोहम्मद' के नाम का पोस्टर लहराया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। काफी जद्दोजहद के बाद उससे पोस्टर छीन लिया और अपने साथ ले गई। 

विज्ञापन


महानगर की जामा मस्जिद में शुक्रवार दोपहर एक बजे नमाज शुरू हुई। नमाज अदा होने के बाद नमाजी अपने-अपने घर की ओर जाने लगे, तभी उनमें से एक व्यक्ति ने अपनी जेब में से 'आई लव मोहम्मद' लिखा पोस्टर निकालकर लहराना शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


ये भी देखें...
आवेश हत्याकांड: दोस्त ने एकतरफा प्यार में मार डाला, जहर मिलाकर पिलाई कोल्डड्रिंक, चार फीट पानी में डुबो दिया    
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे वहां से ले गए। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल हो गया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े बंदोबस्त किए थे। मौके पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed